Sunny Leone के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, मुंबई में 34 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का नया घर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2021, 07:51 PM IST

Amitabh Bachchan buys a duplex apartment worth Rs. 31 crore: महानायक अमिताभ बच्‍चन जलसा, प्रतीक्षा, जनक और वत्‍स जैसे शानदार बंगलों के बाद एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट के मालिक बन गए हैं।

Sunny Leone के पड़ोसी बने अमिताभ बच्चन, मुंबई में 34 मंजिला इमारत में खरीदा 31 करोड़ का नया घर

Amitabh Bachchan buys a duplex apartment worth Rs. 31 crore: महानायक अमिताभ बच्‍चन जलसा, प्रतीक्षा, जनक और वत्‍स जैसे शानदार बंगलों के बाद एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट के मालिक बन गए हैं। अमिताभ बच्‍चन ने 31 करोड़ रुपये में इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट को खरीदा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन का ये डुप्लेक्स 34 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के 27वें और 28वें फ्लोर पर है। अमिताभ बच्चन का ये डुप्लेक्स अंधेरी में स्थित है। Zapkey.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ ने यह डुप्लेक्स क्रिस्टल ग्रुप के अटलांटिस प्रोजेक्ट में खरीदा है जिसका एरिया 5184 वर्गफीट है। 

इस शानदार डुप्लेक्स में 6 कार पार्किंग हैं जबकि कई शानदार बेडरूम और लिविंग एरिया है। अमिताभ ने ये डुप्लेक्स 31 दिसंबर 2020 को खरीदा था, जबकि 12 अप्रैल 2021 को इसका रजिस्ट्रेशन करवाया था। अमिताभ बच्चन ने इस डुप्लेक्स के लिए  62 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड संक्रमण के कारण स्टांप ड्यूटी में छूट दी थी। जिसके तहत अमिताभ को 5 प्रतिशत की जगह 2 प्रतिशत स्‍टांप शुल्‍क चुकाना पड़ा। 

खास बात ये है कि अंधेरी स्थित इस अटलांटिस प्रोजेक्ट में सनी लियोनी (Sunny Leone) और बॉलीवुड निर्देशक आनंद एल राय ने भी अपार्टमेंट खरीदे हैं। सनी लियोनी ने 4365 स्क्वायर फीट के लिए 16 करोड़ रुपये तो आनंद ने 5917 स्क्वायर फीट के लिए 25.30 करोड़ रुपये कीमत चुकाई है। 

बता दें कि अमिताभ बच्‍चन मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में हास्य कलाकार तथा निर्माता-निर्देशक महमूद के घर पर रहते थे, तब उनके पास रहने का खुद का कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन आज वह मुंबई में कई बंगलों के मालिक हैं। 

आराध्या के लिए खरीदा नया घर
अमिताभ बच्‍चन ने अपने बंगले जलसा के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बंगले में वह अपनी पोती आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा सा लिविंग रूम बनवा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बंगले में प्राकृतिक चीजों की भरमार होगी। साथ ही जलसा से इस नए बंगले में जाने के लिए रास्ता भी तैयार होगा।

End of Article