Alia Ranbir Wedding: शादी से पहले Ranbir Kapoor करेंगे बैचलर पार्टी, गेस्ट लिस्ट में है इन सेलेब्स के नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 08:40 AM IST

Ranbir kapoor Bachelor Party guest list: बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उससे पहले रणबीर अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी करेंगे।

Alia Ranbir Wedding: शादी से पहले Ranbir Kapoor करेंगे बैचलर पार्टी, गेस्ट लिस्ट में है इन सेलेब्स के नाम

Ranbir kapoor Bachelor Party guest list: बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया गया है कि 17 अप्रैल को आरके हाउस में करीबी परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में वे शादी करने के लिए तैयार हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों सितारे भी शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। दोनों सितारे परिवार को करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के तुरंत बाद ये कपल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर देगा।   

उससे पहले रणबीर कपूर अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है कि रणबीर ने शादी से पहले बैचलर पार्टी प्लान की है। इसी बीच बैचलर पार्टी में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट सामने आ गई है। रणबीर के फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि उनकी बैचलर पार्टी में कौन कौन शामिल होगा।

‘इंडिया टुडे’ के अनुसार, रणबीर ने अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी के साथ एक पार्टी की योजना बनाई है। इस बैचलर पार्टी में बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त और उनके बचपन के दोस्त शामिल होंगे। ये बैचलर पार्टी किस डेट को होनी है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट को हाल ही में आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। आलिया के पास डार्लिंग्स, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। 

दूसरी ओर रणबीर शमशेरा में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। अभिनेता के पास एनिमल भी है, लव रंजन के साथ श्रद्धा कपूर के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म और ब्रह्मास्त्र रिलीज के लिए भी उत्साहित हैं।

End of Article