Shamshera Movie: रणबीर कपूर की चीयरलीडर बनीं आलिया भट्ट, शमशेरा की रिलीज पर लिखा- 'आज है कपूर डे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 03:55 PM IST

Alia Bhatt Post on Shamshera: रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने खास अंदाज में अपने पति को सपोर्ट किया है। जानिए क्या लिखा आलिया भट्ट ने...

Shamshera Movie: रणबीर कपूर की चीयरलीडर बनीं आलिया भट्ट, शमशेरा की रिलीज पर लिखा- 'आज है कपूर डे'

Alia Bhatt on Shamshera. रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज हो गई है। रणबीर कपूर ने फिल्म के जरिए लगभग चार साल बाद वापसी की है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट ने भी खास अंदाज में अपने पति का हौसला बढ़ाया है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रणबीर को शमशेरा फिल्म (Shamshera Movie) के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में आलिया भट्ट ब्लू कलर की टीशर्ट में नजर आ रही हैं। इस टी शर्ट पर एंबरॉइड्री से कपूर लिखा हुआ है। फोटो में वह बिना मेकअप नजर आ रहीं हैं। इसके साथ आलिया भट्ट ने ब्राउन कलर की हुडी भी पहनी हुई है। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा है- 'आज कपूर का दिन है! शमशेरा अब थिएटर में है!! जाएं और देखें।' आलिया के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट्स कर रहे हैं। आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने लिखा, 'क्या धमाकेदार फिल्म हैं। मिस बिल्कुल भी न करें।'   

यहां देखें आलिया भट्ट का पोस्ट (Alia Bhatt post on Shamshera)

आलिया भट्ट को पसंद आई शमशेरा 
रणबीर कपूर ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि आलिया भट्ट को फिल्म कैसी लगी। रणबीर ने कहा, 'आलिया ने कल ही फिल्म देखी है, उसने बहुत प्यार दिया। उसे फिल्म बेहद पसंद आई है। ये मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। अच्छा है, घर पर बीवी खुश है तो मैं खुश हूं।' गौरतलब है कि शमशेरा के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ काम करने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म नौ सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। ये पहला मौका होगा जब रणबीर और आलिया स्क्रीन शेयर करेंगे। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। रणबीर कपूर ने फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे वह अपने होने वाले बेबी के लिए एक्साइटेड हैं। रणबीर के मुताबिक दोनों ने बच्चे के लिए नर्सरी तैयार कर रहे हैं।    
 

End of Article