रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को मिला इनविटेशन, एक्ट्रेस के भाई ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 11:59 PM IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding Guest List: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के लिए आरके स्टूडियो और कृष्णा राज का घर खूबसूरती से सजाया जा रहा है। अब मेहमानों से जुड़ी जानकारी सामने आई है....

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में सिर्फ 28 मेहमानों को मिला इनविटेशन, एक्ट्रेस के भाई ने किया खुलासा

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Guest List: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा इंडस्ट्री में जोरों पर है। लगातार शादी से जुड़ी नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कपल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है, हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन आरके स्टूडियो हो या फिर कृष्णा राज का घर सभी जगह शादी की तैयारियों को साफ देखा जा सकता है। हाल ही में आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने शादी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं।

अब राहुल भट्ट ने फिर से मेहमानों से जुड़ी एक बड़ी जानकारी शेयर की है। राहुल भट्ट ने बताया कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे। ये मेहमान ज्यादातर घरवाले और खास दोस्त होंगे। बताया गया है कि शादी आरके स्टूडियो में होगी, जो कि मुंबई के चेंहूर में स्थित है।

आरके स्टूडियो में क्यों हो रही शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की ख्वाहिश थी कि वो उनके बेटे की शादी इसी बंगले में हो। ऋषि कपूर बेटे रणबीर कपूर की शादी यहीं कराना चाहते थे। जब से रणबीर और आलिया की शादी की खबर आई है तब से इस बंगले को सजाया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में बंगला ऊपर से नीचे तक लड़ियों से ढका हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक फ्लोर पर खास तरह की लाइटनिंग की गई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद होटल ताज पैलेस में ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाले हैं। इसमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को भी इनवाइट किया जाएगा। रणबीर कपूर के अपनी एक्स दीपिका पादुकोण से अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे लेकिन, अब दोनों के रिश्ते ठीक हैं। सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि, 'सभी लोग अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। कैटरीना और आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में साथ काम करने जा रही हैं।' 

End of Article