Rakhi पर अक्षय कुमार ने शेयर क‍िया नई फ‍िल्‍म Raksha Bandhan का फर्स्‍ट लुक, अगले साल 5 नवंबर को होगी र‍िलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2020, 11:48 AM IST

Akshay Kumar Starrer Raksha Bandhan: बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने राखी के त्‍यौहार पर अपने फैंस को तोहफा द‍िया है। उन्‍होंने अपनी अगली फ‍िल्‍म अनाउंस कर दी है और इस फ‍िल्‍म का नाम होगा रक्षा बंधन।

Rakhi पर अक्षय कुमार ने शेयर क‍िया नई फ‍िल्‍म Raksha Bandhan का फर्स्‍ट लुक, अगले साल 5 नवंबर को होगी र‍िलीज

Akshay Kumar Starrer Raksha Bandhan First Look out: देशभर में रक्षा बंधन का त्‍यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस मौके को खास बना दिया है बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने। बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने राखी के त्‍यौहार पर अपने फैंस को तोहफा द‍िया है। उन्‍होंने अपनी अगली फ‍िल्‍म अनाउंस कर दी है और इस फ‍िल्‍म का नाम होगा रक्षा बंधन। बहनों के प्रेम पर आधारित यह फ‍िल्‍म भाई बहन के अटूट रिश्‍ते की कहानी बयां करेगी। इस फ‍िल्‍म का न‍िर्देशन आनंद एल राय करेंगे और यह अगले साल 5 नवंबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी। 

फ‍िल्‍म के पोस्‍टर में अक्षय कुमार चार बहनों संग नजर आ रहे हैं। चारों बहनों ने उनसे लिपटकर प्रेम का इजहार कर रही हैं। अक्षय के हाथ में राखियां बंधी हैं और उनके चेहरे पर भी असीम खुशी द‍िखाई रही हैं। पोस्‍टर पर लिखा है- बस बहनें देती हैं 100% रिटर्न। पोस्‍टर देखकर साफ है कि यह फ‍िल्‍म अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों की कहानी होगी। इस फ‍िल्‍म की कहानी हिमांशु शर्मा ने ल‍िखी है। 

अक्षय ने जानकारी दी कि वह इस फिल्म को अपनी बहन अल्का को समर्पित कर रहे हैं, जिनके साथ उनका दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता है। हालांकि इस फ‍िल्‍म के बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही यह पता चला है कि फ‍िल्‍म में अक्षय की बहनों का किरदार कौन कौन निभाएगा। 

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फ‍िल्‍मों की लंबी लिस्‍ट है। उनके पास सूर्यवंशी, लक्ष्‍मी बॉम्‍ब, बच्‍चन पांडे, पृथ्‍वीराज, अतरंगी रे जैसी फ‍िल्‍में हैं। इनमें से सूर्यवंशी और लक्ष्‍मी बॉम्‍ब र‍िलीज को तैयार हैं। वहीं बाकी फ‍िल्‍मों की शूटिंग वह साथ साथ कर रहे हैं। 

End of Article