बॉलीवुड

सौतेली मां के साथ कुछ इस तरह रहती हैं अर्जुन रामपाल की बेटियां माहिका और मायरा, गर्लफ्रेंड के साथ बान्डिंग पर की बात

Arjun Rampal talk about Bonding of Girlfriend with Daughters: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर ली है। जिसके साथ वह लिव-इन में रह रहे थे। एक्टर जो चार बच्चों के पिता है, वह किस तरह से चारों के बीच बान्डिंग बनाकर रखते हैं। उन्होंने इसपर खुलकर बात की।

Arjun Rampal talk about Bonding of Girlfriend with Daughters

Arjun Rampal talk about Bonding of Girlfriend with Daughters

Arjun Rampal talk about Bonding of Girlfriend with Daughters: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) इन दिनों फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन रामपाल अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ अब पर्सनल लाइफ में भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल अर्जुन रामपाल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस संग सगाई कर ली है। लंबे समय से अर्जुन रामपाल लिव-इन में रह रहे थे। आखिरकार उन्होंने सगाई की घोषणा कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड और उनकी बेटियां साथ में कैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। अर्जुन रामपाल ने खुलासा किया कि कैसे घर के अंदर वो तीनों रहती हैं।

अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) ने रिया चक्रवर्ती के साथ पॉडकास्ट पर बात करते हुए राअपनी बेटियों महिका और मायरा की परवरिश पर बात की। उनका कहना है कि वह बिना किसी दबाव के अपनी बेटियों को बड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता बनना भावनात्मक होता है, समय के साथ बदलता है और कई बार काफी मुश्किल भी होता है।

रामपाल ने माता-पिता बनने को “दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती” बताया। उन्होंने समझाया कि जब बच्चे छोटे होते हैं तो हर वक्त माता-पिता के आसपास रहते हैं और उनके लिए सब कुछ वही होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे अपने पंख फैलाते हैं, अपनी अलग दुनिया बनाते हैं—दोस्त, रिश्ते और ज़िंदगी के अपने अनुभव। ऐसे में माता-पिता धीरे-धीरे सिर्फ़ देखने वाले बन जाते हैं। बच्चे जानते हैं कि माता-पिता हमेशा उनके साथ हैं, लेकिन यह बदलाव आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में न तो बच्चों पर दबाव होता है और न ही माता-पिता पर, क्योंकि बच्चे हर दिन बदल रहे होते हैं और अपनी अलग दुनिया में जी रहे होते हैं।

गर्लफ्रेंड के साथ कैसा है बेटियों का रिश्ता

रामपाल ने अपनी बेटियों और गैब्रिएला( Gabriella Demetriades) के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि तीनों के बीच रिश्ता समय के साथ अपने आप बना है और आज उनकी आपस में अच्छी समझ है। उनकी बेटियां गैब्रिएला से दोस्त की तरह बात कर सकती हैं। रामपाल ने कहा कि वह भी अपनी बेटियों का दोस्त बनना चाहते हैं, लेकिन खुद को थोड़ा पुराने ख्यालों का मानते हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

अर्चना वशिष्ठ
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article