बॉलीवुड

एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, लोगों ने कहा 'अर्जुन इज बैक...'

Arjun Kapoor on Malaika Arora's Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में कुछ पिक्स और एक पोस्ट शेयर किया था। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर उनके एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने रिएक्शन देकर सभी को हैरान कर दिया है।

Image

Malaika Arora

Arjun Kapoor on Malaika Arora's Post: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स यह बताया कि कुछ सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हैरानी की बात यह है कि ब्रेकअप की अफवाहों के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को साथ में भी नहीं देखा गया। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के एक पोस्ट पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपना रिएक्शन देते हुए एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं।

मलाइका अरोड़ा हमेशा से सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपनी पिक्स और वीडियोज पोस्ट करते हुए देखा गया है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कई पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स में एक्ट्रेस को बालकनी में आराम करते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से प्यार नहीं करती, मैं तुम्हें अपनी आत्मा से प्यार करती हूं, जब तक मेरा दिमाग से भूल नहीं जाती और मेरा दिल रुक नहीं जाता।'

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर अब अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया। अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा के कई फ्रेंड्स और फॉलोअर्स ने भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट क देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अर्जुन इज बैक।' वहीं दूसरे ने पोस्ट में लिखा, 'अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को फिर से साथ हो जाना चहिए।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article