pic credit-Sshura Khan instagram
Sshura Khan wish Arhaan Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान आज अपना जन्मदिन खास अंदाज में मना रहे हैं। इस खास मौके पर अरहान खान को सभी लोग विश कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान का जन्मदिन खास बना दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अरहान की एक कैंडिड तस्वीर शेयर कर विश किया है। इस बीच अरहान खान की सौतेली मां शूरा खान ने भी उन्हें विश किया है। शूरा खान का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है इस पर
अरहान खान के जन्मदिन पर उनकी सौतेली मां शूरा खान ने सोशल मीडिया पर प्यारी फोटोज और वीडियोज शेयर कीं। मजाक में उन्हें बड़ा भाई कहते हुए, क्लिप्स में अरहान और उनके पापा अरबाज खान के मजेदार और दिल छूने वाले पल कैद हैं। फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए शूरा खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बिग ब्रदर अरहान खान।' सामने आए इस पोस्ट में अरहान-अरबाज के कैंडिड मोमेंट्स हैं कुकिंग वीडियो, सोफे पर आराम, डाइनिंग टेबल पर बातें और भी बहुत कुछ। शूरा खान का ये पोस्ट इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
बताते चलें कि बॉलीवुड के फिल्ममेकर अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। बता दें कि उनकी शादी लगभग 18 साल तक चली, जिसके बाद उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है, जिसका जन्म 2002 में हुआ था। अरबाज खान और शूरा खान की लव स्टोरी पटना शुक्ला फिल्म के सेट पर शुरू हुई। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने, धीरे-धीरे दोस्ती में और फिर प्यार में बदल गई, जिसके बाद उन्होंने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। अरबाज खान और शूरा कान ने 24 दिसंबर, 2023 को एक प्राइवेट समारोह में शादी कर ली।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।