बॉलीवुड

प्रेग्नेंट नहीं हैं अरबाज खान की पत्नी शूरा खान, सामने आई अस्पताल जाने की वजह

Sshura Khan is not pregnant: बॉलीवुड कलाकार अरबाज खान (Arbaaz Khan) को लेकर मीडिया में ऐसी खबर सामने आई है कि वो फिर से पिता बनने वाले हैं और उनकी दूसरी पत्नी शूरा (Sshura Khan) प्रेग्नेंट हैं। फैंस इस खबर को पढ़कर खुश हैं लेकिन हम बता दें कि अरबाज खान और शूरा खान प्रेग्नेंट नहीं हैं। मीडिया में आई प्रेग्नेंसी की खबर अफवाह मात्र है।

Image

Arbaaz Khan Shura Khan

Sshura Khan is not pregnant: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा खान (Sshura Khan) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक क्लिनिक से निकल रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये बातें हो रही हैं कि अरबाज खान और शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। फैंस लगातार अरबाज खान को बधाई दे रहे हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है लेकिन बता दें कि शूरा की प्रेग्नेंसी की खबर अफवाह है। अरबाज खान पत्नी शूरा खान नॉर्मल चेकअप के लिए क्लिनिक लेकर गए थे। लोगों ने वीडियो देखने के बाद खुद से ये अंदाजा लगा लिया कि शूरा प्रेग्नेंट हैं।

बॉलीवुड शादीज में छपी एक खबर के मुताबिक, अरबाज खान और शूरा खान मेटेर्निटी क्लिनिक में नहीं गए थे। अरबाज खान पत्नी शूरा खान को लेकर डा. राकेश सिन्हा और डॉ. मंजू सिन्हा के क्लिनिक लेकर गए थे। ये क्लिनिक मुंबई में गायकलॉजिस्ट सर्जरी और यूट्रस रिमूवल के लिए फेमस है। ये दोनों ही डॉक्टर्स गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हैं। अरबाज और शूरा क्यों इनके पास पहुंचे थे, यह अभी साफ नहीं है लेकिन शूरा प्रेग्नेंट नहीं हैं।

Arbaaz Khan-Sshura Khan ने भी नहीं दिया आधिकारिक बयान

आज के दौर में जब भी कोई बॉलीवुड कपल प्रेग्नेंट होता है तो वो आधिकारिक बयान जारी करके फैंस संग खुशियां शेयर करता है लेकिन अभी तक अरबाज खान और शूरा खान की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अरबाज-शूरा प्रेग्नेंट तो नहीं ही हैं। मलाइका अरोड़ा संग तलाक के बाद से ही अरबाज खान अपनी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखते हैं। बताते चलें कि अरबाज खान को पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से अरहान खान नाम का एक बेटा है, जिसके बॉलीवुड डेब्यू की बात हो रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article