बॉलीवुड

अरबाज खान-शुरा खान ने परिवार की मौजूदगी में किया बेटी का नामकरण,खूबसूरत अर्थ के साथ रखा इतना प्यारा नाम

Arbaaz-Sshura khan Daughter Name: जन्म के चार दिन बाद अरबाज खान ने अपनी बेटी के लिए खूबसूरत नाम चुन लिया है। आज जब उनकी बेटी और पत्नी घर लौटी तो उसके कुछ ही देर बाद अरबाज ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा कर दी। आइए बताते हैं अरबाज ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा।

Image

Image Source: Zoom

Arbaaz-Sshura khan Daughter Name: सलमान खान के भाई अरबाज खान( Arbaaz Khan) दूसरी बार पापा बने हैं। इस बार उन्हें बेटी हुई है। करीब तीन दिन पहले खान परिवार में खुशियां आईं हैं। आज दोपहर में अरबाज खान की पत्नी शुरा खान( Sshura Khan) को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली और वह घर पहुंचे। घर पहुंचते ही अरबाज-शुरा ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया। अरबाज-शुरा ने बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। जिसका उर्दू में गहरा मतलब है। अपने परिवार के रीति-रिवाज देखते हुए न्यू पेरेंट्स ने यह नाम चुना है। आइए आपको बताते हैं खान परिवार ने क्या रखा अपनी नन्ही परी का नाम

अरबाज खान( Arbaaz Khan) ने अपनी लाडली बेटी का बेहद सुंदर नाम रखा है। शुरा ( Sshura Khan) और अरबाज दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि हमारी बेटी का नाम " Sipaara Khan" है। यह एक उर्दू नाम है जिसका अर्थ कुरान में मिलता है। गूगल पर सिपारा का मतलब सर्च करने पर पता चलता है कि, इसका अर्थ है 'कुरान के तीस भागों में से कोई एक विभाग या अध्याय है'। खान परिवार ने अपनी बच्ची का यह खूबसूरत मीनिंगफुल नाम रखा है। इसे पोस्ट के जरिए शेयर करते हुए कपल ने लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह" यानि खुदा का शुक्र है।

फैंस ने पोस्ट पर पर किया कमेन्ट

स्टार्स की इस पोस्ट के अपलोड होते ही फैमिली और फैंस की बधाई आनी शुरू हो गई। अभिनेत्री जन्नत जुबैर( Jannat Zubair) ने कपल को बधाई दी, इसी के साथ सबा इब्राहीम समेत कई स्टार्स ने पोस्ट पर कमेन्ट किया। वहीं फैंस ने कपल को बधाई दी है और आने वाली बच्ची के लिए शुभकामनाएं दी जा रही है।

आज दोपहर के समय अरबाज खान और शुरा खान को हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था। अरबाज खान अपनी गोद में बेटी को लेकर गाड़ी में बैठते नजर आए थे। अरबाज की अपनी बेटी के साथ फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। जिस तरह से अरबाज अपनी प्यारी सी परी को गोद में खिलाते दिखे इसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। बेशक से पूरा खान परिवार नन्ही गुड़िया के आने से जश्न मना रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article