बॉलीवुड

Arbaaz Khan ने अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, पैपराजी ने पूछा 'वेन्यू किधर है'...

Arbaaz Khan on Marriage: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में कल उमंग 2023 के फंक्शन रेड कॉर्परट पर पैपराजी के सवाल पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी।

Image

Arbaaz Khan Reaction On Second Marriage

Arbaaz Khan on Marriage: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही में कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं की जल्द ही अरबाज खान शादी करने वाले हैं। जब ये सवाल पैपराजी द्वारा एक्टर से पूछा गया तो उनका रिएक्शन काफी देखने लायक था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अरबाज ने सवालों पर क्या जवान दिया।

दरअसल कल मुंबई पुलिस का फंक्शन उमंग 2023 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने शिरकत की। इसी दौरान अरबाज खान (Arbaaz Khan) भी इवेंट पर एंट्री लेते हुएप पैपराजी को पोज देने लगे। तभी उनसे मीडिया द्वारा पूछा गया की वो वेन्यू किधर है, जिसपर एनिमल के अबरार की तरह मुंह पर ऊँगली रखते हुए जवाब दिया।

इसी दौरान अरबाज खान काफी जयादा ब्लश भी कर रहे थे, ऐसे में पेप्स शोर मचाने लगे। सभी ने उनको जब शादी की शुभकामनाएं दी तो एक्टर ने थैंक यू कहा, जिससे अंदाजा लगाया की अरबाज शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग शादी करने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article