बॉलीवुड

एआर रहमान ने 'कम्यूनल' विवाद को लेकर हुईं ट्रोलिंग पर दिया पहला रिएक्शन, कहा- 'इरादे गलत समझ लिए जाते हैं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 18, 2026, 01:04 PM IST

A. R. Rahman on Controversy: सिंगर एआर रहमान (A. R. Rahman) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसको लेकर काफी विवाद हो गया था। अब इस इंटरव्यू को लेकर सिंगर एआर रहमान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सफाई देते नजर आ रहे हैं। सिंगर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: A R Rahman Instagram

A. R. Rahman on Controversy: फेमस सिंगर एआर रहमान (A. R. Rahman) इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एआर रहमान के इंटरव्यू को लेकर बॉलीवुड से लेकर नेतानगरी के लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एआर रहमान ने अभी हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड की फिल्मों और कम काम मिलने को लेकर चुप्पी तोड़ी। इसमें एआर रहमान ने धर्मे को लेकर भी बात की। एआर रहमान के इंटरव्यू के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। एआर रहमान को खूब ट्रोल किया जाने लगा। अब इन सब के बीच एआर रहमान का नया रिएक्शन सामने आया है, तो चलिए जानते हैं इस बार एआर रहमान ने क्या कहा है।

एआर रहमान ने दिया नया रिएक्शन

सिंगर एआर रहमान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह एआर रहमान का एक वीडियो है जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। एआर रहमान इस वीडियो में अपने इंटरव्यू को लेकर सफाई दी है। एआर रहमान ने कहा कि 'दोस्तों, संगीत मेरे लिए हमेशा से हमारी संस्कृति से जुड़ने, जश्न मनाने और सम्मान करने का तरीका रहा है। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा गुरु है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कभी-कभी इरादे गलत समझ लिए जाते हैं, लेकिन मेरा मकसद हमेशा संगीत के जरिए लोगों को ऊपर उठाना, सम्मान देना और सेवा करना रहा है। मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाना नहीं चाहा और उम्मीद करता हूं कि मेरी सच्चाई सबको महसूस हो। मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है। भारत ने मुझे रचनात्मक आजादी दी है, जहां मैं अलग-अलग संस्कृतियों की आवाजों को सम्मान दे सकता हूं और खुलकर अपनी बात रख सकता हूं। मुझे इस देश का आशीर्वाद मिला है।' एआर रहमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें एआर रहमान का वायरल वीडियो

एआर रहमान ने 'छावा' को बताया बांटने वाली फिल्म

एआर रहमान ने अभी हाल ही में BBC को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल की फिल्म छावा को बांटने वाली मूवी बताया था। साथ ही साथ फिल्मी दुनिया के कई लोगों पर सवाल भी उठाए थे। एआर रहमान के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article