बॉलीवुड

एआर रहमान ने 'छावा' को बताया बांटने वाली फिल्म, सिंगर के विवादित बयान पर जावेद अख्तर-कंगना रनौत ने दिया दो टूक जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 17, 2026, 07:10 PM IST

A R Rahman Controversy: सिंगर एआर रहमान (A. R. Rahman) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एआर रहमान ने कुछ ऐसा बोल दिया कि बी-टाउन में हलचल मच गई। एआर रहमान के बयान पर अब बॉलीवुड स्टार्स से लेकर नेता तक रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

Image

Image Source: IMDb

A R Rahman Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी एआर रहमान के तलाक की खबर सामने आती है, तो कभी कोई बयान वायरल हो जाता है। इसी बीच एआर रहमान का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एआर रहमान ने इंटरव्यू में फिल्मों और धर्म को लेकर बात की। इस दौरान एआर रहमान ने कुछ ऐसा बोल दिया कि स्टार्स से लेकर नेता तक इसको लेकर रिएक्शन देते नजर आए। तो चलिए जानते हैं एआर रहमान ने अपने इंटरव्यू में क्या-क्या बोला है जिसने हलचल मचा दी है।

एआर रहमान ने कही ये बात

सिंगर एआर रहमान एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह एआर रहमान का एक इंटरव्यू है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में ए आर रहमान ने पिछले आठ सालों से कम काम करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री में टैलेंट से ज्यादा कुछ और चलता है। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री की कमान ऐसी लोगों के हाथ में है जो न तो खुद क्रिएटिव हैं और न ही दूसरों की क्रिएटिविटी को समझते हैं। इसके अलावा धर्म भी एक बड़ा कारण है। लोग सामने तो कुछ नहीं कहते, लेकिन पीठ पीछे कानाफूसी करते हैं। रहमान ने आगे कहा कि उन्हें धीरे-धीरे फिल्मी और संगीत की दुनिया में सांप्रदायिकता का असर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है, जो उनके काम पर भी असर डाल रहा है। फिल्म 'छावा' पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये फिल्म लोगों को बांटने वाली है। उन्हें लगता है कि इसने समाज के बंटवारे का फायदा उठाया, हालांकि फिल्म का मकसद बहादुरी दिखाना था। इन बयान पर बवाल मचा हुआ है।

जावेद अख्तर की बात ने खींचा ध्यान

जावेद अख्तर ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में एआर रहमान के बयानों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मुंबई में रहते हुए और इंडस्ट्री के लोगों से मिलते-जुलते हुए उन्हें कभी किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई रहमान की प्रतिभा का कायल है और उनका पूरा सम्मान करता है। जावेद ने साफ कहा कि वे सांप्रदायिकता या भेदभाव की किसी भी बात से सहमत नहीं हैं। जावेद ने आगे बताया कि कई लोग यह सोच सकते हैं कि रहमान अंतरराष्ट्रीय शो और बड़े प्रोजेक्ट्स में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे ज्यादा उपलब्ध नहीं हो पाते। इन शो में बहुत समय और मेहनत लगती है, इसलिए वे भारतीय फिल्मों के लिए कम समय दे पाते हैं। गीतकार ने यह भी कहा कि रहमान का कद इतना बड़ा है कि छोटे-मोटे प्रोड्यूसर भी उनसे संपर्क करने में हिचकिचाते हैं। उन्होंने सबको भरोसा दिलाया कि रहमान से बात करना आसान है और अगर कोई उनसे मिलने की कोशिश करेगा तो वे जरूर मिलेंगे। जावेद ने दोहराया कि इसमें कोई सांप्रदायिकता नहीं है, बस व्यस्तता की वजह से ऐसा होता है। वे चाहते हैं कि लोग खुद उनसे संपर्क करें, क्योंकि रहमान जरूर जवाब देंगे।

कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एआर रहमान के इंटरव्यू का वीडियो शेयर कर उन पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने लिखा कि एआर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात झेलना पड़ता है क्योंकि मैं भगवा पार्टी का समर्थन करती हूं। लेकिन फिर भी मुझे कहना पड़ेगा कि मैंने आपसे ज्यादा नफरत करने वाला और भेदभाव करने वाला कोई इंसान नहीं देखा।"उन्होंने आगे कहा कि 'मैं आपको अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'इमरजेंसी' की कहानी सुनाना चाहती थी। कहानी सुनाने की तो बात दूर, आपने मुझसे मिलने से भी इनकार कर दिया। मुझे बताया गया कि आप किसी प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। मजे की बात ये है कि 'इमरजेंसी' को सभी क्रिटिक्स ने मास्टरपीस कहा। विपक्षी पार्टी के नेता भी फिल्म की तारीफ करते हुए मुझे फैन लेटर भेज चुके हैं। उन्होंने फिल्म के संतुलित और दयालु नजरिए की सराहना की थी। लेकिन आप अपनी नफरत में इतने अंधे हो गए हैं कि ये सब नहीं देख पाए। मुझे आपके लिए बहुत दुख होता है।'

कई और स्टार्स ने रखी बात

जावेद अख्तर और कंगना रनौत के अलावा और भी नेता-अभिनेता ने एआर रहमान के बयान अपनी राय रखी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article