बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें बॉलीवुड में यारों का यार कहा जाता था। 14 अप्रैल को सतीश कौशिक की पहली बर्थ एनिवर्सरी थी। इस खास मौके पर उनके दोस्तों ने म्यूजिक्ल नाइट का आयोजन किया था। इस इवेंट में अनिल कपूर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, रानी मुखर्जी, जॉनी लीवर समेत कई स्टार्स शामिल हुए थे। सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके दोस्तों ने उनसे जुड़े किस्सों को याद किया। सतीश कौशिक अनुपम खेर (Anupam Kher) के सबसे करीब थे। आज भी अनुपम सतीश की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाए है। वो हर पल अपने खास दोस्त को याद करते हैं।
अनुपम खेर ने बताया कि सतीश मेरे साथ हर उतार- चढ़ाव में मेरे साथ था। मुझे लगता है उसके जैसा दोस्त मिलना मुश्किल है। अनिल ने भी सतीश को याद करते हुए ऑडियो- वीडियो बनाया है जिसे हम सब देखेंगे। वो अनिल को स्टेज पर बुलाते हैं। अनिल कपूर आने से मना कर देते हैं। अनुपम कहते हैं यार मैं ये सब अकेले नहीं संभाल सकता हूं। अनिल अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं और वो स्टेज पर नहीं आते हैं।
मौत से चंद घंट पहले हुई थी अनुपम-सतीश की बातचीत
अनुपम आगे कहते हैं, अनिल तू पागल है मैं ठीक- ठाक जा रहा था। उन्होंने बताया कि वो 7 तारीक को मेरे बर्थडे पर आया था और मैंने 9 को उसे कॉल किया था और कहा था कहां है तू? तू बहुत थका हुआ महसूस कर रहा है। क्यूं ऐसा क्या कर रहा है। तू अस्पताल में जाकर चेकअप करा ले। तो उसने कहा तू टेंशन मत ले मैं इतनी जल्दी नहीं मरूंगा। इसके 3 घंटे बाद ये दुखद खबर आई।
शबाना आजमी ने बताया कि सतीश बहुत खुश होता था जब वंशिका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी। वो कहता था देखो ये मेरी बेटी है। एक्टर की बेटी ने अपने पिता के लिए कविता लिखी थी जिसे सुनने के बाद हर किसी की आंखें नम हो गई थी। 9 मार्च को हार्ट अटैक की वजह से सतीश कौशिक का निधन हो गया था।
