सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूरज बड़जात्या की ये फिल्म 2025 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। वही इसे 2026 तक रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर की इस फिल्म में एंट्री हुई है। इस फिल्म में अनुपम खेर, आयुष्मान खुराना और शारवरी के साथ धमाल करते हुए नजर आएंगे।
अनुपम खेर अपने फेवरेट फिल्ममेकर के साथ फिर से कमाल करने के लिए उत्साहित हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो सकती है, लेकिन इस फिल्म की कहानी आयुष्मान और शर्वरी के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म की कहानी कपल के बारे में है, जिसमें जॉइट फैमिली और नुक्लेअर फैमिली के बारे में बताया गया है।
तन्वी: द ग्रेट का निर्देशन
अनुपम खेर हाल ही में फिल्म तन्वी: द ग्रेट का निर्देशन किए थे। इस फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में प्रीमियर हुआ था। फिल्म में शुभांगी, खेर, इयान ग्लेन, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और नासिर जैसे सितारे शामिल है। ये फिल्म 19 जून को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
थमा को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं आयुष्मान खुराना
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी धमाल करने वाले हैं। वही एक्टर अपनी फिल्म थमा को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा- "थमा के साथ एक बड़ी दिवाली रिलीज होना आश्चर्यजनक लगता है। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज है और मैं थमा के साथ पूरे देश में खुशी, आनंद और हंसी फैलाने के लिए उत्सुक हूं ।
