बॉलीवुड

"बॉलीवुड पर दाऊद जैसे लोगों का राज था..." अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड-अंडरवर्ल्ड के रिश्ते से उठाया पर्दा

Anu reveals the dark relation of Bollywood-Underworld: 90 के दशक में आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर अदाकारा अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) ने अपने ताजा इंटरव्यू में कहा है कि 80-90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड की तगड़ी पकड़ थीं। अंडरवर्ल्ड कई सारी बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस भी करता था।

Image

Anu Aggarwal on Bollywood relation with Dawood

Anu reveals the dark relation of Bollywood-Underworld: बॉलीवुड अदाकारा अनु अग्रवाल ने 90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी और एंट्री मारते ही आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर हो गई थीं। अनु अग्रवाल ने बहुत कम उम्र में और बहुत ही जल्द शोहरत पा ली थी, जिस कारण उन्होंने जल्द ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अनु अग्रवाल ने अपने ताजा इंटरव्यू में करियर, बॉलीवुड इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड पर खुलकर बात की है और बताया है कि 80-90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री अंडरवर्ल्ड के चंगुल में थी। अनु अग्रवाल ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया है।

पिंकविला से बात करते हुए अनु अग्रवाल ने बताया है, 'पहले फिल्में बनाना डर्टी बिजनेस था। मुझे अब का तो नहीं पता है कि अब इंडस्ट्री कैसे चलती है लेकिन सालों पहले ये अंडरवर्ल्ड के कंट्रोल में थी। उस वक्त सबकुछ अंडर-द-टेबल होता था। दाऊद इब्राहिम जैसे लोग इस पर राज करते थे। उस दौर में जो इंडस्ट्री में जो भी पैसा आता था वो अंडरवर्ल्ड के माध्यम से ही आता था। उस वक्त सभी चीजें अंडरवर्ल्ड के हिसाब से चलती थीं।'

फिल्म आशिकी से शानदार डेब्यू करने के थोड़े समय के बाद ही अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। इस बारे में बात करते हुए अनु अग्रवाल ने कहा 'मैंने इंडस्ट्री किसी निगेटिविटी या फिर उदासी से नहीं छोड़ी थी। मैंने इंडस्ट्री इसलिए छोड़ी क्योंकि मैंने वो सबकुछ पा लिया था, जिसकी लोगों को चाहत होती है। मैं अपनी पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान देना चाहती थी, जिस कारण फिल्मों से दूर हो गई।'

आशिकी गर्ल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'जब मैं स्टार बनी थी तब मैं अकेले रहती थी। लोग मेरी बिल्डिंग के नीचे खड़े रहते थे। लोग मेरी एक झलक के लिए पागल थे। मैं जिस बिल्डिंग में रहती थी उसमें एमपी-एमएलए रहते थे, जिस कारण वहां पुलिस मौजूद रहती थी वरना मुझे काफी दिक्कत हो जाती। आज जैसे लोग शाहरुख खान को देखने के लिए आते हैं, वैसे ही एक जमाने में लोग मुझे देखने के लिए आते थे। '

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article