बॉलीवुड

Swatantrya Veer Savarkar में अंकिता लोखंडे को कास्ट नहीं करना चाहते थे रणदीप, वजह जान फैंस हुए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2024, 10:42 AM IST

Swatantrya Veer Savarkar: अंकिता लोखंड और रणदीप हुड्डा अपनी फिल्म'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि पहले रणदीप उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई। आइए जानते हैं क्या थी वो वजह।

Image

Randeep Hooda- Ankita Lokhande (credit pic: Instagram)

Swatantrya Veer Savarkar: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बिग बॉस 17 से निकलने के बाद से चर्चा में हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के साथ नजर आएंगी। फिल्म की कहानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म से रणदीप बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। अंकिता फिल्म प्रमोशन के दौरान लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि रणदीप मुझे इस फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे। आइए जानते हैं फिर कैसे बनी बात?

एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के लिए पुणे के एक इवेंट में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस ने इवेंट में बताया कि रणदीप पहले मुझे इस फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई।

अंकिता को कास्ट नहीं करना चाहते थे रणदीप

रणदीप ने कहा, मैं तुम्हें कास्ट नहीं कर सकता हूं। फिर मैंने उनसे पूछा क्यों? उन्होंने कहा, तुम (यमुनाबाई सवारकर) के कैरेक्टर के लिए बहुत खूबसूरत हूं। फिर मैंने कहा कि ऐसा मत कहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा, रणदीप ने इस फिल्म के लिए बहुत रिसर्च की है। उन्हें अच्छे से पता था कि फिल्म के लिए क्या चाहिए क्या नहीं। उन्हें ये भी पता था कि यमुनाबाई सावरकर के कैरेक्टर के लिए क्या चाहिए।

अंकिता लंबे समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा है। एक्ट्रेस को पवित्र रिश्ता शो से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने टीवी के बाद कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article