बॉलीवुड

Animal Worldwide Collection Day 2: दुनियाभर में दिखा रणबीर की 'एनिमल' का भौकाल, दूसरे दिन पूरी की डबल सेंचुरी

Animal Worldwide Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' का दूसरे दिन दिन भी जलवा नजर आया। खासकर दुनियाभर में रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने झंडे गाड़ दिये, साथ ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक पार कर लिया।

Image

रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने दुनियाभर में गाड़े झंडे

Animal Worldwide Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है और फिल्म का जलवा चारों तरफ देखने को मिल रहा है। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रणबीर कपूर की 'एनिमल' (Animal) छाई हुई है। पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' ने दूसरे दिन ही डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। रणबीर कपूर की 'एनिमल' की इस धाकड़ कमाई को लेकर कहा जा सकता है कि फिल्म का भौकाल पूरे विश्वभर में है।

'एनिमल' (Animal) में केवल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ही नहीं, बल्कि बॉबी देओल के किरदार को भी खूब वाहवाही मिल रही है। टी-सीरीज की पोस्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने वैश्विक स्तर पर दो दिन में ही 236 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। बता दें कि 'एनिमल' ने इस धांसू कमाई के जरिए दूसरे दिन भी शाहरुख खान की 'पठान' को धूल चटा दी है। जहां 'पठान' ने दो दिन में वैश्विक स्तर पर 219 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं 'एनिमल' का आंकड़ा 236 के पार जा रहा है।

नॉर्थ अमेरिका में जारी है रणबीर कपूर की 'एनिमल' की धाकड़ कमाई

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) ने नॉर्थ अमेरिका में भी अच्छी खासी कमाई कर डाली है। रमेश बाला के ट्वीट की मानें तो फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 4 से 5 मिलियन डॉलर की कमाई की है जो लगभग 37.4 करोड़ रुपये है। खास बात तो यह है कि भारतीय कलेक्शन से ही 'एनिमल' ने 'जवान' के रिकॉर्ड को भी पस्त कर दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article