बॉलीवुड

Animal: रणबीर कपूर संग बोल्ड सीन्स पर ट्रोल हुईं Triptii Dimri ने किया रिएक्ट, बोलीं 'मैं बहुत परेशान...'

Triptii Dimri React on Bold Scenes in Animal: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ काम किया है। इस फिल्म में तृप्ति-रणबीर के बीच कई बोल्ड सीन्स हैं, जिनके लिए एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। ट्रोल होने पर अब तृप्ति डिमरी ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Triptii Dimri and Ranbir Kapoor

Triptii Dimri React on Bold Scenes in Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' (Animal) अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की सफलता ने निर्माताओं को खुश कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी सहित कई एक्ट्रेसेस लीड रोल में हैं। इस समय सोशल मीडिया पर 'एनिमल' से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) का इंटिमेट सीन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस सीन को देखने के बाद कई लोगों ने तृप्ति डिमरी को ट्रोल भी किया है। ऐसे में अब तृप्ति डिमरी ने भी खुद की आलोचना होते हुए देख रिएक्शन दिया है।

'एनिमल' में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। तृप्ति डिमरी ने हाल ही में उन बोल्ड सीन्स पर रिएक्शन दिया है। तृप्ति डिमरी ने बताया कि शुरुआत में उन्हें काफी प्रॉब्लम हुई थी क्योंकि उनके करियर को लोगों की ओर से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। तृप्ति डिमरी ने खुलासा किया कि उन्होंने अब तक 90% प्यार मिला है और 10% ही आलोचना झेली है। हालांकि इस बार तृप्ति डिमरी पहले ही तैयार थी क्योंकि उन्हें मिक्स रिएक्शन मिलने वाले थे।

'एनिमल' की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 312 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। हरकोई इस फिल्म को देखने के बाद तारीफ करते नहीं थक रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article