बॉलीवुड

Animal में Tripti Dimri की जगह लेने वाली थी ये एक्ट्रेस, रणबीर कपूर के साथ फरमाती रोमांस

Tripti Dimri Replaced Sara Ali Khan: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तृप्ति डिमरी के रोल के लिए बॉलीवुड की इस हसीना ने भी ऑडिशन दिया था।

Image

Tripti Dimri Replaced Sara Ali Khan in Animal

Tripti Dimri Replaced Sara Ali Khan: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गई एनिमल बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। इसी के साथ रिलीज होते ही फिल्म ने धमाल मचा दिया है, क्रेज फैंस के बेच सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के खूंखार अवतार से सभी के बीच दहशत फैला दी है। फिल्म को देखने के लिए रिलीज के चौथे दिन भी शो हाउसफुल देखने को मिल रहा है। लीड एक्टर्स के साथ फिल्म में तृप्ति डिमरी की काफी चर्चा इन दिनों हो रही है। हाल ही में एक खबर सामने आई है की एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की इस हसीना को रिप्लेस कर रोल हासिल किया था।

संदीप वेंगा रेड्डी डायरेक्टेड फिल्म एनिमल (Animal) में रणबीर कपूर और तृप्ति डिमरी का रोमांस इन दिनों चर्चा का विषय हर जगह बना हुआ है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने मानो लोगों के दिलों पर राज कर लिया है। अभी हाल ही में इसी से जुडी के खबर आई है की तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था। रिपोर्ट्स की माने को पहले सारा अली खान ने ऑडिशन दिया था, लेकिन मेकर्स को तृप्ति का ज्यादा पसंद आया।

इसी के साथ बता दें की फिल्म में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ सेमि न्यूड सीन दिया था। दरअसल कहानी में रणबीर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया था। जानकारी के लिए बता दें की फिल्म ने अब तक 212 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article