बॉलीवुड

Animal: मोटी रकम में बिके Ranbir Kapoor स्टारर के सेटेलाइट राइट्स? इस चैनल ने मारी बाजी

Ranbir Kapoor's Animal Satellite Rights: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) के तेलुगु सेटेलाइट राइट्स को एक बड़े चैनल को बेच दिया गया है। मेकर्स जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

Image

Animal Movie

Ranbir Kapoor's Animal Satellite Rights: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की आने वाली फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' को देखने के लिए दर्शक बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। अब जो 'एनिमल' को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं ने रणबीर कपूर स्टारर के तेलुगु सेटेलाइट राइट्स बेच दिए हैं। आइए जानें रणबीर-बॉबी की 'एनिमल' के सेटेलाइट राइट्स साउथ में किस चैनल ने खरीदे हैं।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो जैमिनी टीवी ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के तेलुगु वर्जन के सेटेलाइट लाइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ कि मेकर्स ने इन राइट्स को कितने करोड़ रुपये में बेचा है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स जल्द ही तेलुगु सेटेलाइट राइट्स बेचने की जानकारी लोगों को देंगे। इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने 'एनिमल' के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स पहले ही खरीद लिए थे।

रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और लोग इसे देखने के लिए लगातार बुकिंग कर रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'एनिमल' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये तक बिजनेस कर सकती है। फिल्म को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैन्स का भरपूर प्यार मिला है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article