बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की Animal देखकर खड़े हुए अरशद वारसी के रोंगटे, बोले 'ऋषि जी-नीतू जी मिले क्योंकि...'

Arshad Reviews Ranbir's Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल (Animal) इन दिनों हर किसी को प्रभावित कर रही है। सभी लोग रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने भी अपने ट्वीट में रणबीर कपूर की अदाकारी की तारीफ की है और कहा है कि बर्फी एक्टर टैलेंट की खदान हैं।

Image

Ranbir Kapoor की Animal देखकर खड़े हुए अरशद वारसी के रोंगटे, बोले 'ऋषि जी-नीतू जी मिले क्योंकि...'

Arshad Reviews Ranbir's Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की एनिमल इन दिनों हर ओर धमाल मचा रही है। फिल्म एनिमल को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, जिसकी मदद से इसकी कमाई 400 करोड़ रुपये के पार निकल गई है। फिल्म एनिमल (Animal) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने शानदार अदाकारी की है, जिस कारण हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। एक्टर अरशद वारसी ने भी अपने लेटेस्ट ट्वीट में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की है और कहा है कि वो टैलेंट की खदान हैं।

Arshad Warsi ने Animal स्टार Ranbir Kapoor की तारीफ

एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से रणबीर कपूर की तारीफ की है और कहा है कि उन्हें एनिमल में रणबीर कपूर की एक्टिंग काफी पसंद आई है। अरशद वारसी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं कल एनिमल देखी। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म बहुत ही शानदार है। मुझे लगता है कि ऋषि जी और नीतू जी इसलिए मिले ताकि लोग रणबीर कपूर को देख पाएं। रणबीर कपूर के टैलेंट की कोई बाउंड्री नहीं है। अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना और एनिमल की पूरी टीम के लिए धन्यवाद कि उन्होंने इतनी शानदार मूवी बनाई है।'

लगातार धांसू कमाई कर रही है Ranbir Kapoor की Animal

अभिनेता रणबीर कपूर की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई में वीकडेज की वजह से भी गिरावट देखने को नहीं मिली है। फिल्म एनिमल 4 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड पर इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आएगी क्योंकि वीकडेज में इसकी कमाई में गिरावट देखने को नहीं मिली है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article