बॉलीवुड

Animal: महेश बाबू ने बांधे Ranbir Kapoor की तारीफों के पुल, बताया इंडिया का बेस्ट एक्टर

Mahesh Babu Praise Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में 'एनिमल' की पूरी टीम को हैदराबाद में फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखा गया था। इस दौरान साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें इंडिया का बेस्ट एक्टर बताया।

Image

Mahesh Babu and Ranbir Kapoor

Mahesh Babu Praise Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर के दिन जारी किया था, जिसे देख लोग बेहद खुश हुए थे। रणबीर कपूर के फैन्स 'एनिमल' को सिनेमाघर जाकर देखने के लिए बेताब हैं। इस समय 'एनिमल' की पूरी टीम इसके प्रमोशन में लगी हुई है। जैसे-जैसे एनिमल की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैन्स की बेताबी भी बढ़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में 'एनिमल' की पूरी टीम हैदराबाद के मल्ला रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रिलीज से पहले पहुंची, जिसमें महेश बाबू और एसएस राजामौली सहित कई सेलेब्स शामिल थे। इस दौरान महेश बाबू (Mahesh Babu) ने रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांधे।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। महेश बाबू न खुद को रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन भी बताया। उन्होंने रणबीर कपूर को इंडिया का बेस्ट एक्टर भी कहा। रणबीर कपूर के साथ-साथ महेश बाबू ने अनिल कपूर और बॉबी देओल की सफलता की कामना भी की। महेश बाबू से तारीफ भरे शब्द सुनकर रणबीर कपूर के फैन्स का सीना चौड़ा हो गया है।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म 1 दिसंबर के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article