बॉलीवुड

'Animal' box office Day 13: 'गदर 2' के रिकॉर्ड को चकनाचूर करेगी Ranbir-Bobby की फिल्म, डबल डिजिट में की कमाई

Animal Box office Day 13: ताजा सामने आ रहीं ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने 13वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की है। ये फिल्म सनी पाजी की 'गदर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है।

Image

Gadar 2 and Ranbir Kapoor

Animal Box office Day 13: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने सिनेमाघरों में 13 दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 13 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई के नंबर्स डबल डिजिट में देखने को मिल रहे हैं। अगर यह फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो ये जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'गदर 2' और शाहरुख खान की 'पठान' को धूल चटा देगी। वीक डेज के बाद वीकेंड्स में कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका फायदा रणबीर-बॉबी की 'एनिमल' को होगा। आइए देखें फिल्म ने 13वें कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर 'एनिमल' ने 13वें बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन है। 13वें दिन डबल डिजिट में कमाई के नंबर्स देखने के बाद निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'एनिमल' का 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 467.84 करोड़ रुपये हो गया है।

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन बनी फिल्म 'एनिमल' के साथ 1 दिसंबर के दिन विक्की कैशल की 'सैम बहादुर' भी रिलीज हुई थी। हालांकि 'एनिमल' की कमाई के सामने विक्की कौशल ने दम तोड़ दिया है। कई लोगों ने कहा कि 'सैम बहादुर' के मेकर्स ने फिल्म को 'एनिमल' के साथ रिलीज करके बड़ी गलती की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article