बॉलीवुड

Anil Kapoor Net worth: कभी ब्लैक में बेचते थे अनिल कपूर फिल्मों की टिकट, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 08:53 AM IST

Anil Kapoor Net worth: अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।

Image

Anil Kapoor Net worth: कभी ब्लैक में बेचते थे अनिल कपूर फिल्मों की टिकट, आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Anil Kapoor Net worth: बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में ये मुकाम हासिल किया है। एक्टर कई बार अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर भावुक हो चुके हैं। एक्टर ने बताया था कि जब वो मुंबई आए थे। तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक्टर ने अपने परिवार की मदद करने लिए शोमैन राज कपूर के गैराज में काम करते थे। वो वहीं पर एक कमरे के मकान में रहते थे। आइए एक्टर के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं। अनिल कपूर की संपत्ति करोड़ों में है।

Cabknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर के पास 134 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पिछले कुछ सालों में एक्टर की नेटवर्थ में लगातर बढ़ोत्तरी हो रही है। एक्टर फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी पैसे कमाते हैं। इसके अलावा कई तरह के बिजनेस में इंवेस्टमेंट करते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर के पास 3 लग्जरी बंगले हैं। इसके अलावा भी उनके कई शहरों में अलग- अलग प्रॉपर्टी भी है। एक्टर इस उम्र में भी कई ब्रांड के लिए एंडोर्समेंट करते हैं। इन विज्ञापनों के लिए मोटी रकम वसूल करते हैं। एक्टर लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। एक्टर के पास पोर्शे, बेंटले, बीएमडब्लयू, जैगुआर और ऑडी जैसी गाड़ियां हैं।

तेलुगु फिल्मों से शुरू किया था करियर

अनिल कपूर ने तेलुगु फिल्म वामसा वृक्षम से डेब्यू किया था। साल 1983 में एक्टर वो सात दिन से बॉलीवुड में ब्रेक मिला था। उनकी ये फिल्म कुछ खास नहीं चली। एक्टर को यश चोपड़ा की फिल्म मशाल से पहचान मिली थी। एक्टर को मिस्टर इंडिया ने रातोंरात स्टार बना दिया था। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article