Aneet Padda New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सैयारा (Saiyaara) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए जिसे तोड़ पाना अब मुश्किल है। फिल्म में अनीत पड्डा की एक्टिंग देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया था। अब इन सब के बीच अनीत पड्डा की नई फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है। एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने फिल्म सैयारा के बाद अब इन स्टार्स के साथ नई मूवी करने जा रही है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
अनीत पड्डा के हाथ लगी नई फिल्म
फिल्म सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अनीत पड्डा का नई फिल्म है जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। Bollywood Bubble की रिपोर्ट के मुताबिक अनीत पड्डा फिल्म सैयारा के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) और एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) के साथ फिल्म करने वाली हैं। ये एक कोर्टरूम ड्रामा प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को नित्या मेहरा (Nitya Mehra) डायरेक्ट करने वाली हैं। इस फिल्म में अनीत पड्डा का अहम रोल होने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद से अनीत पड्डा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कैसा होगा अनीत पड्डा का रोल
रिपोर्ट में के किरदार को लेकर भी खुलासा किया गया। अनीत पड्डा एक ऐसी पीड़िता का किरदार निभाएंगी जो एक ताकतवर बाबा (आध्यात्मिक गुरु) के खिलाफ हिम्मत से खड़ी होती है, जिसने उनके साथ गलत बर्ताव किया। कहानी एक जोरदार कोर्टरूम ड्रामे पर आधारित है जो महिलाओं के लिए इंसाफ की लड़ाई दिखाती है। उनका किरदार कहानी का केंद्र है। ये फिल्म इंसाफ, ताकत के गलत इस्तेमाल और हिम्मत जैसे थीम्स को दिखाएगी।' अनीत पड्डा की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
