Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey: सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म खो गए हम कहां (Kho Gaye Hum Kahan) का ट्रेलर बीते दिन रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर लॉन्च में अनन्या पांडे डांस से लेकर सवाल जवाब देते हुए नजर आई हैं। एक्ट्रेस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनन्या पांडे ने ऑफ वाइट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनन्या पांडे से एक सवाल पूछा गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने को लेकर उनकी राय पूछी गई है। जिसपर अनन्या का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप को लेकर भी बात करने लगे हैं। आइए अनन्या पांडे के इस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
ब्रेकअप के बाद मूव ऑन पर क्या बोलीं अनन्या पांडे?
मूव ऑन करने को लेकर अनन्या पांडे से जब उनकी राय पूछी गई तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘ज्यादा जल्दी मूव ऑन मत करो, उस स्थिति से गुजरो और आइसक्रीम खाओ’
बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी समय से चल रही है। इस बीच हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 पर भी दोनों के रिश्ते को लेकर काफी बात हुई है। कमेंट सेक्शन में अनन्या के इस कमेंट के बाद लोग आदित्य संग उनके ब्रेकअप की बात करने लगे हैं।
