बॉलीवुड

Aditya Roy Kapoor का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुईं अनन्या पांडे, यूं किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 10:06 AM IST

Ananya Pandey on Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों आदित्य रॉय कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पहली बार आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है। आदित्य का नाम सुनते ही अनन्या शर्म से लाल हो गई हैं।

Image

aditya roy kapoor and ananya pandey

KEY HIGHLIGHTS
  • आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशन पर बोलीं अनन्या पांडे।
  • रिलेशनशिप के सवालों पर अनन्या ने किया रिएक्ट।
  • आदित्य का नाम सुनते ही शर्मा से लाल हुईं अनन्या पांडे।

Ananya Pandey on Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने पहली बार आदित्य रॉय कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है। आदित्य का नाम सुनते ही अनन्या पांडे शर्म से लाल हो गई हैं। हमारे सहयोगी Zoom डिजिटल को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अनन्या पांडे ने रिलेशनशिप की खबरों पर रिएक्ट किया है। हालांकि अनन्या ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन आदित्य का नाम सुनते ही वह ब्लश करने लगीं और कुछ भी बोलने से बचती नजर आई हैं। एक इवेंट के दौरान अनन्या पांडे से जब पूछा गया कि क्या वह सिंगल हैं, तो वह इसका जवाब देने से बचती दिखीं। आदित्य संग रिलेशनशिप की खबरों पर अनन्या ने अभी कुछ भी क्लियर नहीं किया है।

आदित्य के नाम से शर्म से लाल हुईं अनन्या पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से हाल ही में उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया गया है, जिसके बाद वह इसका जवाब देनें से बचती नजर आईं। लेकिन यह सवाल सुनते ही अनन्या शर्म से लाल हो गईं और ब्लश करने लगीं। अपने रिलेशनशिप को लेकर अनन्या या आदित्य में से किसी ने भी कुछ भी साफ नहीं किया है। हालांकि बीते दिनों लेक्से फैशन वीक के दौरान दोनों रैम्प वॉक पर एक साथ नजर आए हैं, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें फैंस सच मान रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को एक स्पॉट भी किया गया है।

अनन्या की मां ने दिया था ये बयान

इस बीच कुछ समय पहले अनन्या पांडे की मां भावना ने बयान दिया था कि 'इंडस्ट्री में लिंक अप की खबरें आती रहती हैं, हालांकि अनन्या अभी सिंगल हैं'। अनन्या पांडे की मां के इस बयान के बाद फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए थे कि आखिर अनन्या और आदित्य के बीच क्या चल रहा है?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article