Anant Ambani Pre Wedding : अनंत अंबानी( Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट( Radhika Merchant) की शादी के त्योहार दो दिन से चल रहे हैं। पहले दिन जहां होने वाले दूल्हा-दुल्हन ने गरीबों को खाना खिलाया। वहीं कल शानदार कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड स्टार्स ने चार-चांद लगा दिए। हर कोई पार्टी को इन्जॉय करता नजर आया। आज दूसरे दिन के प्रोग्राम के लिए फैंस के फेवरेट कपल कैटरीना कैफ( Katrina Kaif) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) मुंबई से रवाना हुए। पैप्स ने कपल को जाते हुए कैमरे में कैद कर लिया।
फैंस कैटरीना( Katrina Kaif) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) का अनंत अंबानी की पार्टी में जाने का इंतजार कर रहे थे। अब तस्वीरें सामने आई है कि कपल अपने जरूरी काम निपटाकर अनंत की पार्टी के लिए निकल पड़े हैं। दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर कैटरीना ने फ्लोरल प्रिंट की मिडडी पहनी थी, वहीं विक्की क्रीम पैंट और क्रीम जैकेट में स्टाइलिश नजर आ रहे थे। दोनों एक -दूसरे के हाथ पकड़े नजर आए। वहीं पैप्स ने कपल के साथ मस्ती करते हुए कहा कि भाभी आप कब खुशखबरी देने वाले हैं। इसका सीधा मतलब कपल की प्रेग्नन्सी से था, हालांकि दोनों ने इसे मुस्कुरा कर टाल दिया।\
शाहिद कपूर भी हुए रवाना
वहीं जो स्टार्स पहले दिन ईवेंट में नहीं जा पाए वो सब आज दूसरे दिन के कार्यक्रम के लिए जामनगर रवाना हो रहे हैं। इसी कड़ी में शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। वह व्हाइट शर्ट और पेंट में नजर आए। उनके साथ न तो मीरा राजपूत दिखाई दी न ही दोनों बच्चे साथ में थे।
