बॉलीवुड

Anant-Radhika Pre Wedding को देखकर Amitabh Bachchan हुए गदगद, तारीफ़ों के पुल बांधते हुए कहा-ऐसा न कभी देखा ....

Amitabh Bachchan Post for Anant-Radhika Pre Wedding: अमिताभ बच्चन ने जामनगर से लौटने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट जारी किया हैबिग बी ने अंबानी परिवार के इवेंट की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा इवेंट था जो मैंने कभी नहीं देखा।

Image

Amitabh Bachchan Post for Anant-Radhika Pre Wedding

Amitabh Bachchan Post for Anant-Radhika Pre Wedding: बिग बी अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) हाल ही में अपने परिवार के साथ जामनगर से लौटे हैं। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) , बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) और पोती आराध्या बच्चन के साथ अनंत-राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में शामिल हुए थे। वहीं अब पूरा बच्चन परिवार शादी के फंक्शन निपटाकर वापिस मुंबई आ गया है। घर आने के बाद बिग बी ने अपना अनुभव साझा किया और अनंत के वंतारा की भर-भरकर तारीफ की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

अमिताभ बच्चन ने जामनगर से लौटने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट जारी किया है। जिसमें लिखा है T 4939 ... देरी से हां, पर दिखावा कभी नहीं ..... इस पोस्ट का असल मतलब तो फैंस नहीं जान पाए लेकिन बता दें कि वह अनंत और राधिका के प्री वेडिंग के बारे में बात कर रहे हैं। बिग बी ने अंबानी परिवार के इवेंट की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा इवेंट था जो मैंने कभी नहीं देखा।

उन्होंने अपने ब्लॉग में शादी के बारे में बात कि और लिखा रविवार को हमारे जलसा के दरवाजे नहीं खुले .. लेकिन एक शादी का दरवाजा जरूर खुला था। प्री-वेडिंग इवेंट के लोकेशन से लेकर हर चीज को देखकर यह कहना होगा कि पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था। सब कुछ बहुत बेहतरीन था । इसी के साथ उन्होंने अनंत अंबानी के वनतारा पशु राहत सुविधा को देखना एक सुखद अनुभव बताया । अमिताभ ने आगे लिखा, 'श्लोकों की महिमा, मंत्रों के जाप ने पूरे वातावरण को खुशनुमा बना दिया था।'

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article