Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: मुकेश अंबानी के बेटेअनंत अंबानी (Anant Ambani) और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन है। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रिहाना से लेकर बॉलीवुड के बड़े स्टार्स भी अनंत और राधिका की शादी में ठुमके लगाने पहुंच गए हैं। जाह्नवी कपूर से लेकर शाहरुख खान और करण जौहर भी अनंत और राधिका की शादी में नजर आ रहे हैं। दोनों के प्री वेडिंग के दूसरे दिन का एक वीडियो अब सामने आया है। जिसमें बॉलीवुड गानों पर स्टार्स थिरकते हुए दिख रहे हैं।
जिसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और हार्दिक पांड्या एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में 'लड़की आंख मारे' गाना बज रहा है, जिसपर सभी बॉलीवुड स्टार्स इंजॉय कर रहे हैं। आइए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर किया डांस
पहले भी अंबानियों की शादी में सभी बॉलीवुड स्टार्स डांस करते हुए दिखे हैं। इस बार भी अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों के कमेंट भी सामने आ रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंबानियों की शादी में बॉलीवुड स्टार्स भी आम आदमी बन जाते हैं। इस वीडियो को देख कर यही लग रहा है।'
