बॉलीवुड

2.0 एक्ट्रेस एमी जैक्सन का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस ने पकड़ा माथा, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रही है खिल्ली

Amy Jackson Transformation Shocked Fans: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली एमी जैक्सन लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, एमी जैक्सन ने हाल ही में ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसे देख फैंस भी अपना माथा पकड़ रहे हैं।

Image

एमी जैक्सन का ट्रांसफॉर्मेशन देख सदमे में हैं फैंस

Amy Jackson Transformation Shocked Fans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने भारतीय फिल्मों में तो पहचान बनाई ही, वहीं इन दिनों वह हॉलीवुड में हाथ आजमा रही हैं। एमी जैक्सन (Amy Jackson) सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए चर्चा में भी रहती हैं। लेकिन हाल ही में एमी जैक्सन अपने ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, उनका नया लुक देख फैंस भी हैरान रह गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने अपने नए लुक से जुड़ी तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की थीं, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गईं। एमी जैक्सन का नया लुक देख फैंस भी अपना माथा पकड़े नजर आए। कुछ यूजर्स ने जहां उन्हें 'ओपनहाइमर वुमन वर्जन' बताया तो कुछ ने उनके नए लुक के लिए उन्हें जमकर ताना मारा। एक यूजर ने एमी जैक्सन के नए लुक पर तंज कसते हुए लिखा, "पहले कितनी सुंदर लगती थी बिल्कुल गुड़िया जैसी। अब ये क्या ही लग रही है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुमने सच में अपनी नेचुरल ब्यूटी बर्बाद कर ली।"

एमी जैक्सन (Amy Jackson) के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर तंज कसने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने एमी जैक्सन की तुलना किलियन मर्फी से की और लिखा, "आया रे आया, किलियन मर्फी आया।" वहीं दूसरे यूजर ने दुख जाहिर करते हुए लिखा, "जब से होसाना में इन्हें देखा था तब से ही इनपर क्रश था। लेकिन अब नहीं।"

इन बॉलीवुड मूवीज में नजर आ चुकी हैं एमी जैक्सन

बता दें कि एमी जैक्सन ने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'आई', 'रोबोट 2.0', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'एक दीवाना था' में नजर आ चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article