अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly Llb 3) को लेकर चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही हैं। अरशद और अक्षय के साथ इस कोर्ट ड्रामा में हुमा कुरैशी भी नजर आएगी। फिल्म में अमृता राव (Amrita Rao) भी मुख्य भूमिका में है। अमृता फिल्म में संध्या का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस ने जॉली एलएलबी के पहले पार्ट में संध्या का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, अमृता जॉली एलएलबी 3 में अरशद की पत्नी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म की कहानी पहले पार्ट से शुरू होगी। ऐसे में फिल्म के तीसरे पार्ट में जॉली एलएलबी के पहले और दूसरे पार्ट के सभी कलाकार नजर आएंगे। तीसरा पार्ट में सभी कलाकार अपने-अपने पुराने किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला अपने पुराने अंदाज में दिखाई देंगे।
अमृता राव करेंगी संध्या के रोल में वापसी
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग राजस्थान में शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के दूर दराज इलाके में हुई थी जहां पर कास्ट को पैदल ही जाना पड़ता था। अमृता इस शेड्यूल का हिस्सा थी। फिल्म की शूटिंग इस समय मुंबई में चल रही है। फिल्म का आखिरी शेड्यूल दिल्ली में होगा। इस शेड्यूल में पूरी टीम शामिल होगी। फिल्म की कहानी में पहले दो पार्ट की तरह कोर्ट ड्रामा को पेश किया जाएगा। ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
