बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर उड़ाई लोगों की नींद, भावुक मैसेज देखकर घबराए फैंस

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

Image

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का हर कोई दीवाना है। एक्टर ने बॉलीवुड सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं बिग बी के हेल्थ को लेकर कोई भी खबर सामने आती है तो फैंस का मन घबरा जाता है। हाल ही में बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस को काफी ज्यादा चिंता हो रही है। आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने ऐसा क्या लिखा है।

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। हर रोज एक्टर एक पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा-" जाने का समय आ गया" इस पोस्ट के आगे-पीछे एक्टर ने कुछ नहीं बताया कि किस चीज के जाने का समय आया है नहीं ही कुछ जिक्र किया है, जिस कारण फैंस को बहुत चिंता हो रही है।

आम आदमी पार्टी को लेकर कही बात?

इस पोस्ट को देखते ही एक यूजर ने लिखा-"ऐसा मत बोलिए" दूसरे फैन ने लिखा- "जाने क्या बात हुई जो ऐसा बोल पड़े। कभी-कभी इंसान को कुछ अजनबी सी सोच से आभास होता है और जुंबा कलम बोल पड़ते हैं। खैर कोई बात नहीं, हमारी आत्मशक्ति बहुत मजबूत है।" तीसरे ने लिखा-"आम आदमी पार्टी के बारे में बोल रहे हैं क्या"

इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 अभी चल रहा है। इस सीजन को फैंस का प्यार भी मिल रहा है। कौन बनेगा करोड़पति को हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं। अमिताभ बच्चन लास्ट टाइम प्रभास और कमल हासन के साथ फिल्म कल्कि 2898AD में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा बनने वाले हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article