बॉलीवुड

Housefull 5: बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म पर बिग बी ने दिखाई एक्साइटमेंट, लोगों ने कहा- ये तो अक्षय कुमार की......

Amitabh Bachchan Post for Abhishek Bachchan: फिल्म में अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) ने भी पोस्ट किया है। अभिनेता ने अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan) के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है कि कल थिएटर एकदम फूल रहने वाले हैं ।

Image

Amitabh Bachchan Post for Abhishek Bachchan

Amitabh Bachchan Post for Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी हाउसफुल 5( Housefull 5) कल शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) -अक्षय कुमार( Akshay Kumar) जैसे मल्टी स्टार्स से सजी इस कॉमेडी मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने लोगों को पहले ही खूब पसंद आ रहे हैं। अब लोगों को फिल्म देखने का इंतजार है। फिल्म में अपने बेटे को सपोर्ट करने के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन ने भी पोस्ट किया है। अभिनेता ने अभिषेक बच्चन के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है कि कल थिएटर एकदम फूल रहने वाले हैं।

दो दिन पहले अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) ने हाउसफुल 5( Housefull 5) की क्लिप शेयर करते हुए लिखा था कि दो दिन में आपको हंसी का डबल डोज मिलने वाला है। थिएटर में आपका मजा डबल हो जाएगा। अब इसी पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेटे की फिल्म रिलीज पर उसे गुड लक कहा है। उन्होंने लिखा- "शायद पूरी दुनिया में सिनेमाघरों में हाउसफुल का कब्जा रहेगा, बहुत सारा प्यार......."

अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) की इस पोस्ट पर फैंस भी अभिषेक बच्चन को बधाई दे रहे हैं। हाउसफुल 5 को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। एक तरफ लोग अभिषेक बच्चन की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं कि ये तो अक्षय कुमार की मूवी है इसमें अभिषेक बच्चन लीड में नहीं हो। जो भी फिल्म में जबरदस्त स्टारकास्ट देखने को मिलेगी 6 जून 2025 को फिल्म थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article