बॉलीवुड

एंजियोप्लास्टी के बाद घर पहुंचे अमिताभ बच्चन, कुछ दिन परिवारवालों के बीच करेंगे आराम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर शुक्रवार सुबह यह खबर सामने आई थी कि वो एंजियोप्लास्टी के अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिसके बाद से ही उनके फैंस परेशान दिख रहे थे। ताजा जानकारी के अनुसार बिग बी एंजियोप्लास्टी के बाद घर की ओर निकल गए हैं। वो परिवारवालों के बीच घर पर ही कुछ दिन आराम करेंगे।

Image

Amitabh Bachchan

शुक्रवार की सुबह मीडिया में यह जानकारी सामने आई कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हैं क्योंकि डॉक्टर्स ने उनकी बीमारी को देखते हुए एंजियोप्लास्टी करने का फैसला लिया है। अमिताभ बच्चन के घरवालों ने उनको कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज हुआ। ताजा जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी पूरी हो चुकी है। टाइम्स नाउ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बिग बी एंजियोप्लास्टी के बाद घर पहुंच चुके हैं।

बिग बी ने भी कुछ देर पहले एक्स पर एक पोस्ट करके फैंस को बताया है कि उनकी सर्जरी ठीक हुई है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'मैं हमेशा इतने प्यार के लिए कृतज्ञ रहूंगा।' बिग बी के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो सर्जरी के बाद एकदम ठीक हैं और बहुत ही जल्द पूरी तरह से रिकवर हो जाएंगे।

जब से फैंस को इस बात की जानकारी लगी है कि बिग बी अस्पताल में भर्ती हैं, तब से ही वो भगवान से उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बिग बी के ट्वीट के नीचे फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'सर आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे, हम सबकी प्रार्थनाएं सदैव आपके साथ हैं।' तो वहीं दूसरे फैंन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'अमिताभ बच्चन जी हमें तो आपकी बीमारी के बारे में पता ही नहीं था। खैर आप बिल्कुल चिंता मत कीजिएगा, हमारी दुआएं आपको साथ हैं। आप बहुत ही जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article