बॉलीवुड

75 Republic Day : Amitabh Bachchan ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया 75वां गणतंत्र दिवस, फैंस ने की इस अंदाज की तारीफ

75 Republic Day : बॉलीवुड के शहंशाह ने भी इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं बिग बी का ये अलग अंदाज

Image

75 Republic Day Amitabh Bachchan

75 Republic Day : आज भारत में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम मची हुई है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर आम जनता तक सभी इस दिन को खास अंदाज में मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के शहंशाह ने भी इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं बिग बी का ये अलग अंदाज

बिग बी अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) ने आज गणतंत्र दिवस( 75 Republic Day) के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में स्टार मुक व बधिर बच्चों के साथ राष्ट्रगान गा रहे हैं। वह उनके साथ साइन लैंग्वेज में जन-गण-मन गुनगुना रहे हैं। बिग बी के साथ सभी बच्चे खड़े हैं है और हाथों से इशारे करते हुए राष्ट्रगान को गुनगुना रहे हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। फैंस बिग बी की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और उनके अंदाज को सलाम भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि आज देश की शान हैं। वहीं दूसरे यूजर ने उनके अयोध्या आने की भी तारीफ की। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन सफेद कोट में नजर आ रहे हैं वहीं उनके साथ खड़े बच्चों ने भी सफेद रंग की ड्रेस पहनी है। फैंस उनकी इस पोस्ट को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article