Amitabh Bachchan Gifts Shweta Bungalow: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म और शोज को लेकर बीजी रहते हैं। साथ ही इस समय वो सोनी टीवी के सौ कौन बनेगा करोड़ पति को होस्ट कर रहे हैं। अक्सर देखा गया की अमिताभ बच्चन का प्यार अपने परिवार को लेकर खूब रहा है, जिससे सब पसंद भी करते हैं। अभी हाल ही में इस एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आखिर ये बड़ी खबर है क्या जानिए इस खास रिपोर्ट में।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) को तोहफे में बंगला दिया है। ये कोई ऐसा वैसा बंगला नहीं है बल्कि एक्टर के सबसे गरीब प्रतीक्षा है। हालांकि एक्टर के पास मुंबई से लेकर विदेश तक कई प्रॉपर्टीज है। ये बंगला जुहू में स्थित है, साथ ही एक दफा एक्टर ने बताया था की वो घर उनके कितने करीब है। इस घर को दो प्लॉट में बनाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें के एपिसोड में अमिताभ ने बताया था की उनके घर का नाम एक कविता की पंक्ति पर है। साथ ही इस घर की कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस खबर की औपचारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इसी के साथ जल्द ही एक्टर प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ कल्कि 2898 AD में नजर आने वाले हैं।
