बॉलीवुड

'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने दी परेश रावल को जन्मदिन की बधाई, कहा-"बुद्धि और ज्ञान दोनों..."

फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनो काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर परेश रावल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक्टर के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Image

Hera Pheri 3

फिल्म हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) इन दिनो काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म से परेश रावल बाहर हो गए है, जिसके बाद ये विवाद शुरू हुआ था। आज यानी 30 मई को परेश रावल अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

परेश रावल के जन्मदिन के खास मौके पर सुनील शेट्टी ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर परेश रावल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। एक्टर ने रावल के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफ कर लिखा-"अद्भुत इंसान उस इंसान के लिए... जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का भंडार है और उससे भी अधिक अद्भुत इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान।" एक्टर के पोस्ट में लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

परेश रावल ने दी थी सफाई

परेश रावल के हेरा फेरी 3 से बाहर निकलने के बाद विवाद बढ़ गया है। लंबे समय से ऐसा कहा गया था कि एक्टर ने मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी,लेकिन बाद में रावल ने अपने एक्स हैंडल पर सफाई दी और कहा-"मैं यह रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक असहमति नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।"

बाबू भैया की कोई जगह नहीं ले सकता

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने परेश रावल के अचानक फिल्म से बाहर निकलने के लिए 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजी थी। इस पर सुनील शेट्टी ने कहा था-"कोई भी अक्षय की तरह राजू का किरदार नहीं निभा सकता। मेरे अलावा कोई भी श्याम नहीं बन सकता और ईमानदारी से कहें तो बाबू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता।"

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article