बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन संग डेटिंग रूमर्स के बीच श्रीलीला की हो रही शादी? हल्दी सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर हो रही वायरल

साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला (Shrileela) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की शादी होने वाली है।

Image

Shrileela getting married

श्रीलीला (Shrileela) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से ऐसी अफवाहें है कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी-3 का हिस्सा भी बनने वाली है। इसी बीच सोशल मीडिया पर श्रीलीला की कुछ तस्वारें वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि श्रीलीला शादी कर रही हैं।

हाल ही में श्रीलीला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वह नीले रंग का लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही है, जिसमें वो माथे पर टीका लगाए हुए नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। दूसरी फोटो में श्रीलीला ने पर्पल रंग का सूट पहना है। जिसमें उनके परिवार के सदस्य उनके चेहरे पर हल्दी लगा रहे हैं। परिवार के लोग हल्दी, पान के पत्ते और कुमकुम से भरी थाली भी लिए नजर आ रहे हैं।

क्या है सच्चाई

इन तस्वीरों को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस शादी रचा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी शादी या सगाई की चर्चा में कोई सही नहीं है। श्रीलीला के परिवार ने वास्तव में उनका जन्मदिन तिथि के अनुसार मनाया है। जिसकी तस्वीरे एक्ट्रेस ने शेयर की है। एक्ट्रेस का जन्मदिन 14 जून 2001 को है, लेकिन तिथी के अनुसार एक्ट्रेस का कल जन्मदिन था। कुछ समय से ऐसा चर्चा है कि श्रीलीला कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। दोनों अनुराग बसु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article