बॉलीवुड

बॉलीवुड में हुई फवाद खान की वापसी के समर्थन में उतरीं Ameesha Patel, बोलीं 'हम सभी एक्टर्स का...'

Ameesha Patel on Fawad Khan Comeback: इंडियन सिनेमा में हुई पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की वापसी का कई लोग विरोद कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फवाद खान की बॉलीवुड में हुई वापसी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हम हर कलाकार का स्वागत करते हैं।

Image

Ameesha Patel on Fawad Khan Comeback in Bollywood

Ameesha Patel on Fawad Khan Comeback: पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही जारी किया। यह टीजर कई लोगों को पसंद आया तो कईयों ने बॉलीवुड में हुई फवाद खान की वापसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिग्गज फिल्म निर्माता और भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने भी फवाद खान के बॉलीवुड कमबैक पर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बॉलीवुड में हुई फवाद खान की वापसी का समर्थन किया है।

फवाद खान के समर्थन में उतरीं अमीषा पटेल

न्यूज एजेंसी के बा करते हुए अमीषा पटेल ने कहा, 'मैं पहले भी फवाद खान को पसंद करती थी। हम हर एक्टर और हर संगीतकार का स्वागत करते हैं। यह भारत की संस्कृति है। कला तो कला है, इसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ दुनिया भर के कलाकारों का स्वागत है। फिर वो चित्रकार, संगीतकार, अभिनेता और निर्देशक सहित किसी भी फील्ड के हों।'

काफी सालों के बाद फवाद खान की इंडियन सिनेमा में वापसी हो रही है। उन्हें आने वाले दिनों में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अबीर गुलाल' में देखा जएगा। इस फिल्म के टीजर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉलीवुड में वापसी के विवादों पर फवाद खान ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। फवाद खान और वाणी कपूर के अलावा फिल्म 'अबीर गुलाल' में लीजा हेडन, रिधि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान, परमीत सेठी, राहुल वोरा, अमृत संधू, सुजॉय डे और देव अग्रवाल सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article