बॉलीवुड

Exclusive: 'महावतार' में विक्की कौशल को कास्ट करने की अमर कौशिक ने बताई वजह, बोले 'उस आदमी के अंदर एक जज्बा...'

Amar Kaushik on Vicky Kaushal's casting For Mahavatar: जूम को दिए इंटरव्यू के दौरान मशहूर निर्माता-निर्देशक अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने बताया कि उन्होंने पौराणिक महाकाव्य 'महावातर' (Mahavatar) के लिए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को ही क्यों कास्ट किया। अमर कौशल ने बताया कि वो अपने लिए नहीं बल्कि किरदार के प्रति सोचने की भावना रखते हैं।

Image

Pics Credit: Instagram

Amar Kaushik on Vicky Kaushal's casting For Mahavatar: अमर कौशिक हर गुजरते दिन के साथ अपना दायरा बड़ा करते जा रहे हैं। 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'थामा' के सह-निर्माता अमर कौशिक ने हाल ही में जूम से बात करते हुए अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर अहम चर्चा की। कई महीनों पहले विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म 'महावातर' (Mahavatar) को लेकर बड़ी घोषणा की गई थी, जिसमें अभिनेता को चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में देखा जाएगा। अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने जूम से बात करते हुए बताया कि आखिर उन्होंने पौराणिक महाकाव्य के लिए विक्की कौशल को क्यों चुना है।

अमर कौशिक ने की विक्की की तारीफ

जूम से बात करते हुए अमर कौशिक ने बताया कि वो हमेशा से ही विक्की कौशल के साथ काम करना के लिए बेताब थे। अमर कौशिक ने कहा, 'एक कम्फर्ट जैसा फील देता था, वो मतलब ये एक्टर, प्योर एक्टर है। वो दिल से बात करते हैं। जब वो आपके साथ बैठते हैं, तो आपको अचानक ऐसा नहीं लगता कि आप किसी स्टार से बात कर रहे हैं। वो आपको बातों को ध्यान से सुनते हैं और वो अच्छे लिसनर हैं। वो आपकी बात सुनेंगे और समझेंगे, इसके बाद ही कुछ कहेंगे।'

'महावातर' के लिए क्यों चुने गए विक्की कौशल...

अमर कौशिक ने आगे बताया, 'विक्की कौशल एक असिस्टेंट डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ भी काम किया। विक्की कौशल संग काम करने से पहले मुझे कभी यह एहसास नहीं हुआ कि मैं उनके साथ महावातर बनाऊंगा। ये आपके दिमाग में रहती है कि यार ऐसी कहानी आएगी, पर कौन होगा, वहां तक सोचना इतना आसान नहीं होता है। आप नहीं जानते हैं कि कब आपको ऐसा ख्याल आए कि इस मूवी के लिए एक प्यूरिटी की जरुरत है, जो इसके लिए एकदम पवित्र दिखता हो, जिसमें गुस्सा हो, फिर भी उसकी आंखों में और उसके बात करने के तरीके में बहुत गहरा अर्थ हो।'

विक्की कौशल को लेकर अमर कौशिक ने कहा, 'इन सभी चीजों को देखते हुए मन में विक्की कौशल का ख्याल आया। वो अच्छे इंसान हैं और अपने काम के प्रति वो काफी ईमानदार हैं। जब भी वो बात करते हैं तो उनकी बातों में एक अर्थ होता है। वो खुद के लिए नहीं अपने किरदार के लिए सोचते हैं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article