बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी राहा ने पापा के लिए लिखा हैंड रिटेन पोस्ट

Ranbir Kapoor's 43rd Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 28 सितंबर के दिन अपना 43वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर पत्नी आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को बधाई दी और बेटी राहा ने पापा के लिए हाथ से एक प्यारा सा नोट लिखा।

Image

Image Source: Instagram

Ranbir Kapoor's 43rd Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कल यानी 28 सितंबर को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ 43वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें कमेंट्स भर-भरके बधाई दी। रणबीर कपूर के इस खास दिन और भी खास रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर ने बनाया। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के जन्मदिन पर पति के साथ एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की। वहीं दूसरी ओर बेटी राहा के हैंड रिटेन पोस्ट ने सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पिता रणबीर कपूर के लिए किए गए बेटी राहा के इस पोस्ट को देखने के लिए हरकोई तारीफ कर रहा है।

आलिया भट्ट ने बेहद प्यारी पिक्स शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'जन्मदिन मुबारक हो हमारी पूरी दुनिया और आत्मा।' पहली फोटो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। बाकी दोनों पिक्स में राहा का जिक्र है। बाकी दो फोटो में रणबीर-आलिया की बेटी राहा ने एक हाथ से लिखे जन्मदिन के नोट के साथ एक टॉय केक काटकर इसे और भी खास बना दिया। फैन्स भी इस पोस्ट को देखने के बाद कमेंट्स में तारीफ कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें देखने के लिए हरकोई इंतजार कर रहा है। बीते कई दिनों से रणबीर कपूर लगातार फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें अभिनेता को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग का ज्यादातर हिस्सा पूरा करने के बाद अब उन्होंने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव और वॉर' को शुरू किया है। इस मूवी की शूटिंग भी आधी से ज्यादा हो चुकी है।

'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर को पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास 'एनिमल पार्क' और अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' भी है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article