बॉलीवुड

Alia Bhatt बनेगी पत्रकार Barkha Dutt , हंसल मेहता की फिल्म से खोलेगी नेताओं के राज !!!

Alia Bhatt in Biopic Journalist Barkha Dutt : इस फिल्म के बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन खबरें तेज हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इसमें लीड किरदार कर सकती है।

Image

Alia Bhatt in Barkha Dutt Biopic

Alia Bhatt in Biopic Journalist Barkha Dutt : बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रही हैं। उनके पास एक के बाद एक फिल्में हैं जिसकी तैयारियों में एक्ट्रेस लगी हुई हैं। अब एक और फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है कि आलिया भट्ट हंसल मेहता( Hansal Mehta) के साथ जर्नलिस्ट बरखा दत्त ( Barkha Dutt ) की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। फिल्म को लेकर चर्चा तेज है आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

भारत की नामी पत्रकार बरखा दत्त जिन्होंने कई राष्ट्रीय अवार्ड भी जीते हैं, फिल्म निर्माता हंसल मेहता उनके जीवन पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के बारे में अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन खबरें तेज हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इसमें लीड किरदार कर सकती है। शाहिद, अलीगढ़ जैसी बायोपिक बना चूकें हँसल मेहता आलिया भट्ट को बतौर बरखा दत्त देखना चाहते हैं। आलिया भट्ट की तरफ से फिल्म को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया है। अगर ऐसा होता है तो आलिया भट्ट की हँसल मेहता के साथ ये पहली फिल्म होगी। वहीं गंगुबाई कठियावाड़ी के बाद उनकी यह दूसरी बायोपिक हो सकती है।

बरखा दत्त ने सुझाया था आलिया भट्ट का नाम

भारतीय पत्रकारिता की अग्रणी और कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता बरखा दत्त ने पहले ही आलिया को पर्दे पर अपने किरदार में देखने की इच्छा व्यक्त की थी। पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में, बरखा ने कहा था कि , “मैं यह इसलिए नहीं कह रही हूं क्योंकि उसकी अभी एक फिल्म आई है, बल्कि मैं यह इसलिए कह रही हूं क्योंकि मुझे सच में लगता है कि वह सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। मेरा मतलब है कि इसमें कोई सवाल ही नहीं है… वह इस रोल को बखूबी निभा सकती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article