बॉलीवुड

Cannes 2025: डेब्यू से पहले ही Alia Bhatt ने कान्स से पीछे किए अपने कदम , वजह जानकर आपको भी होगा गर्व

Alia Bhatt not Attending Cannes Film Festival 2025: देश में चल रही मौजूदा स्थिति के चलते आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है। अभिनेत्री से जुड़े खास सूत्र ने खुलासा किया है कि आलिया ने फेस्टिवल को लेकर क्या फैसला किया है।

Image

Alia Bhatt not Attending Cannes Film Festival 2025

Alia Bhatt not Attending Cannes Film Festival 2025: आज रात से फिल्मी दुनिया का बड़ा त्योहार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025( Cannes Film Festival 2025) शुरू होने जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट( Alia Bhatt) डेब्यू करने जा रही थी। हालांकि अब खबर सामने आई है कि फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में आलिया भट्ट शामिल नहीं होगी। आलिया से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट ने पहले दिन इससे न जुडने का फैसला किया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद देश भर में चल रहे तनाव के चलते, आखिरी समय में कान्स में अपनी एंट्री को छोड़ने का फैसला किया है। पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया, लोरियल की एंबेसडर के रूप में, आलिया को कान्स में अपनी पहली एंट्री लेनी थी। उन्हें आज रात भव्य उद्घाटन समारोह में भाग लेना था, जिसके लिए उन्हें इस वीकेंड पर निकल जाना था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के मौजूदा समय में, वह देश के साथ एकजुटता व्यक्त करना चाहती थीं और उन्होंने जाने का फैसला नहीं किया।

सूत्र ने आगे कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि अभिनेत्री फेस्टिवल में बिल्कुल भी नहीं जाएंगी। यह फेस्टिवल 11 दिनों का है। बेशक, आज और कल के लिए उनके आस-पास और भी कई इवेंट्स होने थे, लेकिन वह अभी भी इस बात पर विचार कर रही हैं कि क्या वह आने वाले दिनों में इसमें शामिल हो सकती हैं या नहीं। यह उनके घर वापस आने के शेड्यूल पर भी निर्भर करेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article