Is Ranbir Kapoor a toxic husband: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को बीते दिनों से एक टॉक्सिक हसबैंड का टैग मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह न्यूज तेजी से वायरल हो रही है कि रणबीर आलिया को एक लिपस्टिक तक लगाने से रोकते हैं। जिसके बाद से ही रणबीर को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में आलिया ने बताया था कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए वह इसे तुरंत साफ कर देते हैं। इससे पहले भी रणबीर को एक टॉक्सिक हसबैंड का टैग मिल चुका है। इसपर अब आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट किया है, जब एक फैंस ने पूछा कि रणबीर कपूर की सबसे अच्छी चीज के बारे में बताओ, तो एक्ट्रेस ने काफी रोमांटिक बयान दिया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Alia Bhatt Instagram Story
‘मैं रणबीर के साथ सबसे ज्यादा खुश रहती हूं’
फैन के इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर की एक अनसीन फोटो भी स्टोरी पर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘वो मेरे लिए एक हैप्पी प्लेस की तरह है, क्योंकि मैं उसके साथ ठीक वैसे ही रह सकती हूं, जैसी मैं हूं।’ लोग आलिया भट्ट के इस बयान को सीधा रणबीर कपूर के टॉक्सिक हसबैंड वाली ट्रोलिंग से जोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि आलिया यहां अपने पति का बचाव करती नजर आ रही हैं।
