बॉलीवुड

आलिया भट्ट को लिपस्टिक तक नहीं लगाने देते रणबीर कपूर, एक्टर की 'दादागिरी' देख भड़के फैंस

Ranbir Kapoor Makes Alia Bhatt Wipe Off Her Lipstick: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में बताया कि उनके पति रणबीर कपूर को उनका लिपस्टिक लगाना जरा भी पसंद नहीं है। ऐसे में वह उसे तुरंत हटवा देते हैं। रणबीर की इस बात को लेकर अब फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

आलिया भट्ट को लिपस्टिक भी नहीं लगाने देते रणबीर!

Ranbir Kapoor Makes Alia Bhatt Wipe Off Her Lipstick: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन सबसे इतर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में अपने एक वीडियो के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, इस वीडियो में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की पोल खोली है, जिसके लिए अब वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। वीडियो में आलिया भट्ट ने बताया कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) उन्हें लिपस्टिक तक नहीं लगाने देते हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट अपने वीडियो में ब्यूटी रुटीन के बारे में चर्चा करती दिखाई दीं। इसी बीच उन्होंने रणबीर कपूर का जिक्र करते हुए कहा, "मैं जब भी लिपस्टिक लगाती हूं तो मुझे ये हटाना पड़ता है। मेरे पति, जब वह मेरे बॉयफ्रेंड भी थे। हम जब भी कहीं बाहर जाते हैं तो वह मेरी लिपस्टिक ही हटवा देते हैं। उन्हें मेरे लिप्स नैचुरल रंग में ही पसंद हैं। ऐसे में वह जब भी मुझे लिपस्टिक लगाए देखते हैं तो कहते हैं, 'साफ करो इसे।"

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने मानो रणबीर कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हो। उन्होंने कमेंट में रणबीर कपूर की तुलना 'कबीर सिंह' से की, साथ ही उन्हें 'रेड फ्लैग' का भी टैग दिया। एक यूजर ने आलिया भट्ट के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "तुम्हें इस बेकार की चीज को साफ करना चाहिए। अपनी लिपस्टिक नहीं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आलिया हर बार रणबीर की पोल खोलने में ही लगी रहती है।" एक यूजर ने आलिया भट्ट को भागने तक की सलाह दी।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article