बॉलीवुड

मम्मी-पापा संग नया साल मनाने निकली Raha kapoor , जल्दबाजी में मुंबई एयरपोर्ट पर कपल हुए स्पॉट

Ranbir-Alia going for New Year Celebration: कपल को अलसुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जहां दोनों अपनी बेटी के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए रवाना होते नजर आए । जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा वैसे ही रणबीर ने हाथ हिलाते हुए वेलकम सबका वेलकम किया।

Image

Ranbir-Alia with Raha Kapoor

Ranbir-Alia going for New Year Celebration: बॉलीवुड मोस्ट लविंग कपल आलिया भट्ट( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर( Ranbir kapoor) आज सुबह मंगलवार को नया साल मनाने एयरपोर्ट से रवाना हुए। उनके साथ बेटी राहा कपूर( Raha Kapoor) भी गोदी में नजर आई । कपल को अलसुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जहां दोनों अपनी बेटी के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए रवाना होते नजर आए । जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा वैसे ही रणबीर ने हाथ हिलाते हुए वेलकम सबका वेलकम किया। आलिया भट्ट जहां अपनी गोदी में राहा को लिए हुए थी वहीं रणबीर गाड़ी से समान निकाल रहे थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कल क्रिसमस( Christmas 2023) के मौके पर पहली बार बेटी राहा का चेहरा दिखाया। कल सोमवार को रणबीर-आलिया पहली बार राहा को गोद में लेकर पैपराजी के सामने आए और अपनी लाड़ली को सबसे मिलवाया जिसके बाद उसकी फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। आज फिर से रणबीर-आलिया को बेटी के साथ स्पॉट किया गया। सुबह-सुबह कपल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए और जल्दबाजी में रवाना होते दिखे। इस मोमेंट को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया, वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट के हाथ में बेटी राहा कपूर दिखाई दे रही है वहीं रणबीर कपूर की गाड़ी से निकलते हुए दिख रहे हैं। रणबीर कपूर को सबसे पहले अपनी कार से बाहर निकलते देखा गया, और जब पैपराजी ने उनका नाम पुकारा तो उन्होंने तेजी से उनकी ओर हाथ हिलाया। उसके बाद, आलिया भट्ट को कार से बाहर निकलकर एयरपोर्ट गेट की ओर जाते देखा गया। वह बेबी राहा को गोद में लिए नजर आईं। वीडियो और तस्वीरों में राहा की केवल झलक दिखाई गई है, और वह सफेद स्नीकर्स पहने हुए और अपने बालों को दो पोनीटेल में बांधे हुए देखी गई थी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कपल छुट्टियां मनाने कहां जा रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article