बॉलीवुड

करण जौहर की नेक्स्ट में नजर आएंगी आलिया भट्ट, रणबीर-विक्की से भी बातचीत है जारी

Alia Bhatt's Next With Karan Johar: बॉलीवुड का गलियारों में अब जो चर्चा जोरों पर है उसके मुताबिक मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी अपकमिंग मूवी के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को फाइनल किया है। इस मूवी के लिए रणबीर कपूर और विक्की कौशल से भी बातचीत जारी है।

Image

Pics Credit: IMDb

Alia Bhatt's Next With Karan Johar: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में काम किया था। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रोमांटिक जोड़ी को ऑनस्क्रीन फैन्स ने काफी पसंद किया था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अब आलिया भट्ट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि करण जौहर की नेक्स्ट में नजर आएंगी। इस मूवी के लिए आलिया भट्ट के साथ-साथ करण जौहर की बातचीत रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ भी चल रही है।

करण जौहर की नेक्स्ट का हिस्सा होंगी आलिया भट्ट

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस मूवी को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी अभी बाकी है। इस मूवी के लिए रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम रोल के लिए फाइनल किए जा सकते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम किया था। वहीं दूसरी विक्की और आलिया भट्ट फिल्म 'राजी' में नजर आए थे।

दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल बीते कई महीनों से एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस तिकड़ी को फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। इस मूवी का क्लाइमेक्स सीन आने वाले कुछ दिनों में इटली में शूट किया जाएगा फिल्म अगले साल यानी मार्च 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास फिल्म 'लव एंड वॉर' के अलावा आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही फिल्म 'अल्फा' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट के साथ शरवरी और बॉबी देओल सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में आलिया भट्ट को धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी भी मेकर्स अगले साल ही रिलीज करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article