बॉलीवुड

आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट की बिगड़ी तबीयत, फिल्ममेकर को करानी पड़ी हार्ट सर्जरी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 10:08 AM IST

Alia bhatt Father undergoes heart surgery: भट्ट परिवार के लिए चिंता की खबर है कि महेश भट्ट की तबीयत काफी दिनों से नासाज है। हाल ही में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को हार्ट सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है। इसकी जानकारी आलिया के भाई राहुल भट्ट ने दी है।

Image

mahesh bhatt

mahesh bhatt undergoes heart surgery: आलिया भट्ट की फैमिली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भट्ट परिवार के लिए चिंता की खबर है कि महेश भट्ट की तबीयत काफी दिनों से नासाज है। हाल ही में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट को हार्ट सर्जरी से भी गुजरना पड़ा है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की एंजियोप्लास्टी हुई है। आलिया के पापा पिछले महीने अपने हार्ट चेकअप के लिए गए थे, जहां उन्हें पता चला कि उन्हें जल्द ही एक सर्जरी करवानी पड़ सकती है। इसी के तुरंत बाद ही फिल्ममेकर ने ये बड़ा फैसला लिया और सर्जरी करा ली है।

महेश भट्ट की सर्जरी की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। महेश भट्ट के बेटे राहुल ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके पिता को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। सब कुछ सही से हो गया है। अब महेश भट्ट पूरी तरह से ठीक हैं और घर वापस आ गए हैं।

राहुल भट्ट का कहना है- 'अंत भला तो सब भला। वह अब ठीक है और घर वापस आ गए हैं। मैं आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि अस्पताल में बहुत से लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी।'

74 साल के महेश भट्ट का नाम बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशकों में शामिल है। महेश भट्ट को राज, जिस्म, जहर, मर्डर 2, पाप, मर्डर, रोग जैसी कई बोल्ड फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article